फतेहपुर । सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कालेज जनपद फतेहपुर में भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया ।
एन०डी०आर०एफ० के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एन०डी०आर०एफ० लखनऊ टीम व फतेहपुर के फायर विभाग,पी.डब्लू.डी.,जिला पुलिस,स्वास्थ्य विभाग,सिचाई विभाग,एनवाईके और रेड क्रास की टीमो द्वारा किसी भी प्रकार की भूकंप व् फायर आपदा होने पर खोज, राहत व् बचाव कार्य हेतु माँक का संयुक्त अभ्यास किया गया ।

जिसका मुख्य उद्देश्य घायल व् चोटिल ब्यक्तियो के अमूल्य जीवन की रक्षा करना,सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा इस माँक अभ्यास द्वारा खोज,राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है ।
इस मॉक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी० आर०एफ० अधिकारियों व् अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक व फायर विभाग,पी.डब्लू.डी.,जिला पुलिस,स्वास्थ्य विभाग,सिचाई विभाग,एनवाईके और रेड क्रास विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस माँक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी ।

इस मॉक अभ्यास का सम्पूर्ण नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० के उप कमांडेंट श्री अनिल कुमार पाल द्वारा लखनऊ टीम के 30 सदस्यी टीम द्वारा किया गया ।
उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने बताया कि आपसी समन्वय से सकारात्मक पहल व सशक्त रिस्पोंस सिस्टम को विकसित करने से इस तरह की भूकंप जैसी आपदाओ में होने वाली दुर्घटनाओ से आसानी से निपटा जा सके और समय-समय पर इस तरह के मॉक अभ्यास द्वारा महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी ।
इस मॉक अभ्यास के दौरान जनपद फतेहपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक, एनडीआरएफ के उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल,प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह,एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक राम सिंह और निरीक्षक बिनय कुमार सहित 30 सदस्यी टीम एवं अन्य संस्थाओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
