फतेहपुर । उद्यमिता विकास का दो साप्ताहिक प्रशिक्षण 15 नवंबर से दिया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उद्योग कृते उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग,उद्यमिता विकास अनुभाग-9,उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में दो साप्ताहिक प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान,लखनऊ के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के क्रम में जनपद में दो साप्ताहिक प्रशिक्षण सम्पन्न कराया जाना है ।
अतः दो साप्ताहिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक/उद्यमी अपने मूल अभिलेखों के साथ 15 नवम्बर 2022 तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं ।
