फतेहपुर । आम आदमी पार्टी फतेहपुर की ओर से “गंदगी भगाओ,झाड़ू लगाओ” अभियान के तहत जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी,जिला प्रभारी प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव,प्रांत सचिव विशिष्ट अतिथि श्री राम पटेल की मौजूदगी में आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पटेल नगर चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा,सुभाष चौराहा में नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, पार्षद चौराहे में श्यामलाल गुप्त पार्षद व शास्त्री चौक में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल के साथ जिला सचिव मनोज पाल,नीरज पाल,दीपक वर्मा,ज्ञान सिंह,अगम सिंह, विजय सिंह गौतम,राहुल अग्निहोत्री,इमरान,मनीष तिवारी , सर्वेश गुप्ता,राहुल त्रिवेदी,ऋषभ पांडेय,धीरज,शिव प्रकाश, सुनील प्रजापति,राम सिया,सुरेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह,करिश्मा तिवारी,राजेंद्र सिंह चौहान,राजेश सिंह चौहान,श्रवण कुमार उमराव,प्रकाश,योगेश,इंद्रराज आदि मौजूद रहे ।
