बिन्दकी/फतेहपुर । नगर पालिका परिषद बिंदकी द्वारा चौराहे में अतिक्रमण हटाया गया जिसके चलते हड़कंप मचा रहा । अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी किया गया और हिदायत दी गई कि फिर से अतिक्रमण हुआ तो और अधिक जुर्माना किया जाएगा ।
आज सोमवार को शाम करीब 4:00 बजे बिंदकी नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । जिसके चलते नगर के अम्बेडकर चौराहे में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया ।
इस चीज को दुकानदारों तथा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई इसके अलावा नगर के कुंवरपुर रोड में भी अतिक्रमण हटाया गया । नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी की अपने दुकानों के सामने अतिक्रमण ना करें वरना अतिक्रमण हटाया जाएगा । इसके अलावा जुर्माना किया जाएगा और यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो इससे भी बड़ा जुर्माना किया जाएगा । इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला,अवर अभियंता प्रवीण कुमार के अलावा नगर पालिका परिषद के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
