कानपुर । कानपुर नगर के सलेमपुर में स्थित सिद्ध श्री बालाजी मन्दिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा सवामनी हवनोत्सव अयोजित किया गया । इस अवसर पर श्री बालाजी के महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी ।
सिद्ध श्री बालाजी मंदिर समिति के महामंत्री सन्तोष अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिद्ध श्री बालाजी मन्दिर में सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को है । लेकिन सूतक काल और चन्द्रग्रहण के कारण इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के पहले ही किया जा रहा है । सिद्ध श्री बालाजी सरकार का 31वां सवामनी हवन उत्सव आयोजित किया गया जिसमें भजन कीर्तन एवं सवामनी भोग का आयोजन सिद्ध श्री बालाजी मन्दिर के प्रांगण में भव्यतापूर्वक आयोजित किया गया । जिसमें श्रंगार दर्शन, छप्पन भोग,हवन उत्सव,सवामनी भोग,आरती व सवामनी महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।
वही सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रीबालाजी मन्दिर पहुंचकर श्रीबालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की ।
वही मन्दिर प्रांगण में श्री श्यामा जी सखा मण्डल कानपुर के तत्वाधान में 26वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमें 60 लोगों ने रक्तदान किया ।
इस अवसर पर श्री बालाजी परिवार सेवा मण्डल से हरीश माखीजा अध्यक्ष,सुरेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष,जय शर्मा उपाध्यक्ष,राधेश्याम शर्मा कोषाध्यक्ष,सन्तोष अग्रवाल महामंत्री,अनूप शर्मा मंत्री,वीरेन्द्र शर्मा मंत्री,सिद्धार्थ गुप्ता मंत्री,प्रहलाद दास,श्रीनाथ जालान,साजन गुप्ता,पदम् कुमार मनोज सेंगर सहित मन्दिर पुजारियों में विकास मिश्र, उदित तिवारी,सत्येंद्र मिश्र,प्रमोद झा,चंद्रेश गिरी महाराज सहित पंकज मिश्र, रिंकू तिवारी, मोनू, अमन गुप्ता, अंकित तिवारी सहित समस्त कार्यकरिणी सदस्य उपस्थित रहे ।
