कानपुर । कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खनन कराया जा रहा है । जिसकी शिकायत लगातार अधिकारियों को मिल रही थी । रविवार की देर रात खनिज विभाग टीम और पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर अवैध रूप से चल रहे डंपर सीज किए । डंपर की जांच करते हुए संबंधित धाराओं के तहत तुरंत जब्त कर लिया गया । खनिज विभाग और पुलिस के छापामारी के दौरान खनन माफियाओं पर हड़कंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार के कुछ दिन पहले कानपुर जिलाधिकारी रही नेहा शर्मा के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन को रोका गया था । लेकिन फिर से अवैध मिट्टी का काम धड़ल्ले से शुरू हो गया है ।
वही महाराजपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को महराजपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन में खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से एक डंपर जब्त कर लिया ।
वहीं कुछ खनन माफिया मौके से फरार हो गए जिनकी पहचान की जा रही है । इस दौरान डंपर की जांच करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की गई ।
