फतेहपुर । आज गंगा समग्र द्वारा पूर्णिमा और देव दीवाली पर खागा तहसील के बरकतपुर गांव में सरस्वती ससुर खदेरी नदी के पावन तट पर आरती हुई ।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने नदी के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रयास करने वाले सभी भगीरथियों स्वामी विज्ञानानंद,राजेंद्र साहू,राम मूरत पाण्डेय के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की ।
नदी की खुदाई के सहयोग करने हेतु जिला,तहसील,ब्लॉक प्रशासन,पत्रकार संगठनों,सामाजिक संगठनों,जिला पंचायत सदस्य,ब्लॉक प्रमुख,प्रधानों के सहयोग हेतु गंगा समग्र ने नदी की आरती कर सभी की सुख शांति की कामना की । उन सभी पर मां सदैव कृपा करे ।
इस मौके पर गंगा सेवक बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय,जिला संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा , आरती प्रमुख सीता राम,लल्लन सिंह,अवधेश मिश्रा,राज बहादुर मौर्य,खंड संयोजक विजय सिंह,सत्यम सिंह,सुरेंद्र सिंह ,बसंत प्रताप सिंह,सनी कुमार सिंह,राहुल कुमार,वीरू सिंह, विपिन कुमार,आकाश पाल,राज मौर्य,ललित कुमार,शांति देवी आदि मौजूद रहे ।
