फतेहपुर । जिले की 196 वी वर्षगांठ को लेकर उत्साह दिखने लगा है । युवाओ द्वारा शहीद स्थल मे जनपद का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी है । दोआबा के लाल अपनी मातृभूमि को नमन करने के साथ अतीत और वर्तमान पर चिंतन करने मे लगे है । स्थापना दिवस पर विकास के संकल्प के साथ खुशिया तैरेंगी ।
10 नवम्बर 1826 को जिले के गठन के बाद भूल चुके थे की जनपद का भी कोई स्थापना दिवस मनायेगा । 2016 से शुरू हुई इस ऐतिहासिक पहल के बाद जिले के अलग अलग स्थानों मे जनपद का स्थापना दिवस मनाना शुरू हुआ ।
बावनी इमली खजुहा मे गुरुवार को 196वी वर्षगांठ मनाने की तैयारी है ।
युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया शहीदों को नमन करने के साथ राष्ट्रगान,पौधरोपण होगा ।
केक काटकर खुशिया साझा की जायेगी । विचार गोष्ठी मे गणमान्य लोग जनपद की धरोहरों को संजोने का संकल्प लेंगे । 196 दीप जलाकर इस वर्षगांठ को यादगार बनाया जायेगा ।
