फतेहपुर । ग्रामीणों ने गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग किया । इस मामले में ग्रामीण उप जिलाधिकारी से मिले और चर्चा की ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने के लिए स्थान सीमित है । लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरे गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है जहां पर स्थान नहीं है ।
खजुहा ब्लाक क्षेत्र के छीछा गांव निवासी शिशुपाल सिंह तथा श्रवण कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण जिलाधिकारी अंजू वर्मा से मिले और गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए बाल प्रसव केंद्र के नाम से भूमि सुरक्षित है ।जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र आसानी से बनाया जा सकता है ।लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अनदेखी के चलते दूसरे गांव बिलौना उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है । जहां पर भवन निर्माण के लिए स्थान सुरक्षित नहीं है । जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा । जबकि छीछा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से आसपास के गांव दरियापुर गुलाबपुर कोरवा भवानीपुर बसंती खेड़ा अमेंना जबरापुर सहित तमाम ग्रामीणों के मरीजों को आसानी होगी ।
