Bindki/फतेहपुर । मऊ (आजमगढ़) में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक होने वाली 66वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पं. सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी फतेहपुर की छात्रा चांदनी का चयन सीनियर वर्ग प्रयागराज मंडल टीम में हुआ है ।
66वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सीनियर वर्ग प्रयागराज मंडल टीम में छात्रा चांदनी के चयन पर विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए स्पर्धा में विजय हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।
इस ख़बर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या रति वर्मा ने छात्रा चांदनी को शुभकामनाए दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
