Bindki/फतेहपुर । Bindki कोतवाली में तैनात तेजतर्रार व उदार व्यक्तित्व के धनी प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव का जनहित में ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर स्थानांतरण हो जाने पर उन्हें कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों,नगर वासियों ने आयोजित विदाई समारोह में माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी । उनकी विदाई समारोह पर स्टॉफ की आंखे नम रही । बहुत ही बेहतर कार्य शैली के धनी व्यक्ति थे ।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बिंदकी नगर व थाना क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान किया है । उन्हे यहां के लोग हमेशा याद रखेंगे ।
