फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा शिविर का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में दिनांक 09/11/2022 को तहसील सदर के सभागार कक्ष में- Empowerment of Citizen through Legal Awareness & Outreach Campaign के सम्बन्ध में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को ध्यान में रखते हुये मेगा शिविर का आयोजन किया गया ।
उपरोक्त मेगा शिविर में उपस्थित लगभग 1000 आम जनमानस व्यक्तियों को विधिक जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसके अतिरिक्त 12 नवम्बर 2022 को दीवानी न्यायालय फतेहपुर वाहय न्यायालय,खागा एवं ग्राम न्यायालय बिन्दकी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मिलने वाली लाभ एवं उसके फायदे से सम्बन्धित पम्पलेट्स वितरित करते हुये लोगों को जानकारी दी गयी उपरोका शिविर में अलग-अलग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरुक कर मेगा शिविर को सफल बनाया गया ।
इसी क्रम में Hak Humara Bhi TO Hai @75 के तहत मेगा शिविर का आयोजन जिला कारागार फतेहपुर में किया गया । उपरोक्त मेगा शिविर में श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर व जेल अधीक्षक श्री मो0 अकरम खान,जेलर श्री संजय चन्द्र,श्री अंजनी कुमार डिप्टी जेलर,श्री लोक नाथ पाण्डेय व श्री राम कृष्ण पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे ।
उपरोक्त जागरुकता शिविर में सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी निरुद्ध बदियों के मध्य हक हमारा भी तो है @75 के सम्बन्ध में यह बताया गया कि सभी को अपने अधिकारो के प्रति जागरुक होना चाहिये और आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है । बंदियों को मिलने वाली सभी प्रकार की योजनाओं और उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । बंदियो के हित में नालसा द्वारा संचालित किये गये विभिन्न योजनाओं की तथा जेल लोक अदालत,जेल अपील आदि के सम्बन्ध में लगभग 1500 (महिला एवं पुरुष) बंदियो को जानकारी दिया गया ।
