फतेहपुर । आज यातायात माह जागरूकता के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में छात्र/छात्राओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ यातायात नियमों के बारे विस्तृत चर्चा की गई व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों पालन करने के लिए कहा गया व यातायात उपनिरीक्षक द्वारा यातायात संबंधी प्रतीक चिन्हों/नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । प्रधानाचार्य पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य व यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
