Bindki/Fatehpur ,10 November । बिन्दकी से
लापता व्यापारी का सातवें दिन भी नहीं पता चल पाया । इस मामले को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात करके व्यापारी को खोजने की मांग की ।
बताते चलें कि कस्बे के फाटक बाजार मोहल्ले से 4 नवंबर की सुबह से व्यापारी अजय ओमर उम्र 55 वर्ष लापता है । काफी खोजबीन की गई लेकिन व्यापारी का कोई पता नहीं चला । इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है । लेकिन अभी तक व्यापारी का कोई पता नहीं चला हालांकि पुलिस भी लगातार खोजबीन में डटी है ।
गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल के लोग नवागंतुक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से मुलाकात किया और मांग किया कि लापता व्यापारी को जल्द खोजा जाए ।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि टीम गठित कर लापता व्यापारी का पता लगाया जाएगा ।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद ओमर,महामंत्री मोहम्मद ताज सिद्दीकी,संगठन मंत्री मोहम्मद इम्तियाज,मीडिया प्रभारी बृजेंद्र गुप्ता,रिंकू तिवारी,राजेश गुप्ता ,मधु श्याम,जितेंद्र,शुभम के अलावा लापता व्यापारी के 2 पुत्र आशीष तथा प्रवीण भी मौजूद रहे ।
