फतेहपुर । संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ में फांसी लगाकर अधेड़ ने आत्महत्या कर लिया । सुबह लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत पारा दान मोड़ के समीप एक बगीचे मेंआज गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे घसीटे लाल उम्र 50 वर्ष संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला । लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई ।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
लोगों ने बताया कि मृतक घसीटे लाल मूल रूप से मूसानगर का रहने वाला था और पिछले 2 वर्षों से पारादान मोड़ के समीप स्थित एक चाय की दुकान में समोसा बनाने का काम करता था । वह वर्तमान में बिंदकी कस्बे में रहता था ।
आज सुबह अधेड़ की मौत की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर तत्कालीन मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज खजुहा और पुलिस बल । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
