फतेहपुर । आज 196 दीप प्रज्वलितकर युवा विकास समिति द्वारा फतेहपुर जनपद का स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर के किया गया । इसके पश्चात बावनी इमली परिसर में पौधारोपण के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ । इस मौके पर देश को आजाद कराने वाले जनपद के अमर शहीद क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया ।
आज गुरुवार को बिंदकी खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में युवा विकास समिति फतेहपुर के तत्वावधान में जनपद फतेहपुर का 196 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस मौके पर युवा विकास समिति तथा अन्य मौजूद लोगों द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बावन इमली शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया । फतेहपुर की स्थापना दिवस के मौके पर एक केक काटकर फतेहपुर जनपद का जन्म दिवस भी मनाया गया बाद में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें देश की आजादी में योगदान करने वाले फतेहपुर जनपद के अमर शहीदों क्रांतिकारियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया । उनके द्वारा देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानी देने वाले क्रांतिवीरों पर विस्तार से चर्चा की गई और कहा गया कि जब तक सूरज चांद रहेगा ऐसे अमर शहीदों को हमेशा याद रखा जाएगा ।
वक्ताओं ने जनपद के नेताओं पर शहीद स्थल की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया ।
इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी चन्द उर्फ मोना ओमर ने व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह ने अमर शहीद जोधा सिंह मूर्ति में सीढी निर्माण कराने तथा अगले स्थापना दिवस को भव्य बनाने का संकल्प लिया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विक्रम सिंह,विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,कार्यक्रम के अध्यक्ष क्रांतिवीर जोधा सिंह के वंशज चंद्रपाल सिंह,बीजेपी नेता शांतिलाल तिवारी,जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अमरदीप त्रिपाठी,पत्रकार घनश्याम शुक्ला,अरुण द्विवेदी,अखिलेश उमराव,बब्लू,राजेश वर्मा,प्रकाशवीर आर्य, विपिन पटेल,व्यापारी नेता समाज सेवी अनूप अग्रवाल आदि को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।
स्थापना दिवस समारोह का संचालन युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता पत्रकार व कार्यक्रम संयोजक आलोक गौड़ ने किया ।
196 दीपक जलाकर फतेहपुर जनपद का 196 वां स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस मौके पर अमर शहीद जोधा सिंह अटईया के वंशज चंद्रपाल सिंह दद्दू,जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह भदौरिया वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर,जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी,वरिष्ठ पत्रकार अरुण द्विवेदी एडवोकेट,वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम शुक्ला ,युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़,जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष अमरदीप त्रिपाठी,पवन तिवारी,अंशु श्रीवास्तव,प्रकाश वीर आर्य,धर्मेंद्र उत्तम,अनूप अग्रवाल व भाजपा नेता शांतिलाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।
