– जीवन बहुमूल्य : सुरक्षित यात्रा करने का संकल्प लें – प्राचार्य डॉ पीके वार्ष्णेय ।

फतेहपुर, 10 नवम्बर । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी प्राचार्य डॉ. पी.के. वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं नें सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता किया । प्रतियोगिता में ऑनलाइन क्विज,पोस्टर प्रतियोगिता,निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं नें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ वंदना,डॉ० अभिषेक गुप्ता,डॉ० अमित मौर्य,डॉ० धर्मेंद्र पाल रहे ।
इस अवसर पर डॉ अरविंद शुक्ला,शारीरिक प्राध्यापक डॉ० धीरेंद्र सिंह चौहान,डॉ० अमित जायसवाल नें छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अंशु बाला द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ० प्रियंका रानी द्वारा किया गया ।
