फतेहपुर । राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कोर्राकनक मे नि:शुल्क होमियोपैथिक शिविर का आयोजन किया गया ।
प्रो० डॉ० अरविंद कुमार वर्मा के आदेशों के अनुक्रम मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सुमन रहेजा एवं जिला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ० अमरीष चंद्रा के दिशा निर्देश मे आयोजक श्री निरंजन सिंह की उपस्थिति मे शिविर मे २१० मरीज़ों को दवा का वितरण किया गया ।
शिविर डॉ० दीप्ती वर्मा,डॉ० पुष्पेन्द्र सिंह एवं डॉ० अर्चना सिंह ने पेट सम्बंधी,जोड़ों के दर्द,बाल रोग,स्त्री रोग एवं त्वचा रोग से सम्बंधित मरीज़ों को दवाइयाँ वितरित कीं । वर्तमान समय मे फैले हुए डेंगू बुख़ार से बचाव की जानकारी एवं नतीजों को दवा का वितरण भी किया ।
शासन की मंशानुसार होमियोपैथिक विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम एवं आयुष मिशन द्वारा स्वास्थ सम्बंधी योजनाओं की जानकारी गाँव वसियों को दी गयीं एवं होमियोपैथिक उपचार के लाभ बताए गए ।
शिविर में डेंगू से बचाव के लिए होमियोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया एवं सभी डेंगू के लक्षणों एवं रोकथाम के उपाय,होमियोपैथिक डॉ० पुष्पेंद्र द्वारा बताए गए ।
