बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ बिंदकी के आह्वान पर कल 11 नवम्बर को सभी अधिवक्ता एवं स्टाम्प वेंडर कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।
खागा तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा बढ़े हुए सर्किल रेट के विरोध में की जा रही हड़ताल के समर्थन में आज अधिवक्ता संघ बिन्दकी ने एक आम सभा कर निर्णय लिया है कि कल 11 नवम्बर को बिंदकी तहसील के सभी अधिवक्ता वह स्टाम्प वेंडर कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे और बढ़े हुए सर्किल रेट को वापस लेने के लिए सरकार से मांग करेंगे ।
अधिवक्ता संघ के निर्णय को सार्वजनिक रूप से स्वागत करते हुए अधिवक्ता व स्टाम्प वेंडर कल 11 नवम्बर को कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।
आम सभा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह,संयुक्त सचिव प्रशासन शैलेन्द्र अग्निहोत्री,संयुक्त सचिव पुस्तकालय प्रमोद कुमार, कार्य कारिणी सदस्य अनूप कुमार तिवारी,विजय शंकर अवस्थी, रमेश चंद्र विश्वकर्मा,राकेश कुमार वर्मा,गिरिजा शंकर वर्मा, रमेश चंद्र उत्तम,अली अब्दुल्ला,धर्मेन्द्र कुमार उत्तम,मनीष कुमार सुरेंद्र कुमार,पंकज कुमार,अरुण द्विवेदी,अखिलेश शुक्ला ,स्टाम्प वेंडर संघ के धर्मेंद्र मिश्रा,गोपी गुप्ता,अरुण कुमार व आलोक कुमार आदि मौजूद रहे ।
