बिन्दकी/फतेहपुर । बढ़े सर्किल रेट के विरोध में अधिवक्ता संघ ने कलम बंद हड़ताल कर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी से मिलकर बढ़े सर्किल रेट वापस लेने की मांग की ।
आज शुक्रवार को बिन्दकी तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा सर्किल रेट को लेकर नाराजगी जताई गई और कलम बंद हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया गया । अधिवक्ता संघ के लोग प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे ।
अधिवक्ता संघ के लोग उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा से मिले और कहा कि जो सर्किल रेट बढ़े हुए हैं ।

उनको वापस लेने का काम किया जाएगा वरना आंदोलन तेज किया जाएगा ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान व महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री ने बताया कि सर्किल रेट को लेकर आज शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल की गई और अधिवक्ताओं ने पूरी तरह से काम बंद रखा । तहसील परिसर में तथा तहसील के बाहर मुख्य मार्ग में पैदल चलकर नारेबाजी की गई और विरोध प्रदर्शन किया गया ।
उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा से मुलाकात कर सर्किल रेट के दाम कम करने की मांग की गई है ।
इसके बाद सब रजिस्ट्रार से भी मुलाकात कर सर्किल रेट कम करने की मांग की ।

इस मौके पर अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहन,महासचिव राम नारायण अग्निहोत्री,संयुक्त सचिव प्रशासन शैलेन्द्र अग्निहोत्री,संयुक्त सचिव पुस्तकालय प्रमोद तिवारी,कृष्ण गोपाल वर्मा लोकेंद्र पाल सिंह सुनील तिवारी,एडवोकेट रंगीलाल सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे ।
#Fatehpur #Bindki के अधिवक्ताओं का हल्ला बोल
– बढ़े सर्किल रेट के विरोध में अधिवक्ता संघ ने कलमबंद हड़ताल के साथ किया जोरदार प्रदर्शन
तहसील परिसर में तथा तहसील के बाहर मुख्य मार्ग में भी पैदल चलकर नारेबाजी की गई@narendramodi @CMOfficeUP@UPGovt @CommissionerPrg @JudicialWatch pic.twitter.com/MQUMkGqgZ6— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) November 11, 2022
