बिन्दकी/फतेहपुर । विगत दो वर्षों से छोटे वर्ग के मैनुअल स्टाम्प न मिलने से फतेहपुर के स्टाम्प वेंडर भुखमरी के कगार पर है । जबकि कानपुर में छोटे मैनुअल स्टाम्प उपलब्ध है ।
स्टाम्प न मिलने को लेकर आज बिंदकी के स्टाम्प वेंडरों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को देकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया है ।
स्टाम्प वेंडर एसोसिएशन के धर्मेंद्र मिश्रा,जयप्रकाश व आलोक कुमार आदि ने स्टाम्प वेंडरों की बदहाली को देखते हुए फतेहपुर के वेंंडरों को छोटे मैनुअल स्टाम्प उपलब्ध कराने की मांग की है ।
