Bindki/फतेहपुर । बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव के ललौली थाना स्थानांतरण पर उनके स्थान में मलवां थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बिंदकी प्रभारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शोषित पीड़ित समाज के लोगों को निष्पक्ष रुप से न्याय दिलाना मेरी प्रथम प्राथमिकता है । वे 24 घंटे फरियादियों के लिए उपलब्ध रहेंगे ।
