बिन्दकी/फतेहपुर । भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया धरना प्रदर्शन भी किया और जमकर नारेबाजी की तथा अवर अभियंता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मनमानी के कारण जर्जर विद्युत फोन लगा हुआ है और कई बार मांग के बावजूद वह बदला नहीं गया । यही स्थिति रही तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है ।लेकिन अवर अभियंता की मनमानी रवैया से बिजली का खंभा नहीं बदला जा रहा है ।
वही रविवार को भारतीय किसान यूनियन ने नगर के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि अवर अभियंता की मनमानी से पूरे नगर के लोग परेशान हैं । भाषा में संयम नहीं है ।
उन्होंने कहा कि फाटक बाजार में एक जर्जर लोहे का विद्युत पोल लगा हुआ है । भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कई बार कहा कि जर्जर विद्युत पोल बदल दिया जाए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । लेकिन अवर अभियंता इस बात को पूरी तरह से अनदेखी कर रहे हैं । अब कुछ ऐसा चलने वाला नहीं है । किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । विद्युत पोल लगवाया जाए वरना इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन होगा और विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा । विद्युत उपकेंद्र के घेराव के पहले नगर के लंका रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में भी एक बैठक हुई ।
जिसको संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय पंचायत लखनऊ में होनी है । जिसमें राजभवन का घेराव होगा अधिक से अधिक लोग वहां पर चलने का काम करेंगे ।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि 15 नवंबर को किसानों की जलमग्न पड़ी धान की खेती और एनएचटू द्वारा नाला खुदा होने के कारण 3000 बीघा धान की फसल सड़ गई है । इस मुद्दे को लेकर पंचायत की जाएगी ।
जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल ने कहा कि 18 नवंबर को अमोली ब्लाक का भारतीय किसान यूनियन द्वारा घेराव किया जाएगा ।
भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव नवल सिंह पटेल ने कहा कि जनपद में डीएपी का । घोर संकट है किसान परेशान है खेतों की बुवाई प्रभावित हो रही है । ऐसी स्थित में किसानों को जल्द डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए यदि खाद नहीं आती तो किसी दिन भी भारतीय किसान यूनियन के लोग मलवां रेलवे स्टेशन में पंचायत करने का काम करेंगे ।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल सोनकर,अमौली ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति,खजुहा ब्लाक अध्यक्ष राहुल उमराव,चंद्र गोविंद दुबे,किशन,शुभम,इकलाख,राधेलाल,प्रेम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
