फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन फतेहपुर कोराई के वशुंधरा गेस्ट हाउस मे संपन्न हुआ । प्रशिक्षण का शुभारंभ भारत सरकार केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिक पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
प्रशिक्षण वर्ग का सत्र चार सत्रों में संपन्न हुआ ।
– प्रथम सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास पर अपने संबोधन व्यक्त किये ।
– दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवाशीष पटेल ने हमारी कार्य पद्धति एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला ।
– तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राधे श्याम नामदेव (सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश) ने मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका व उपयोग पर प्रकाश डाला ।

– चौथे सत्र के मुख्य अतिथि फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन को संबोधित किया ।

सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रमाकांत वर्मा ने किया वही मोर्चे के पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम,उपाध्यक्ष राजेश पटेल, अमित विश्वकर्मा ,प्रवीन पटेल, अभय यादव,(महामंत्री),श्याम यादव,अमित शिवहरे, अजीत कुमार सैनी (जिला सोशल मीडिया प्रमुख),गुड़िया मौर्या,सुधा मौर्या (क्षेत्रीय मंत्री),सौरभ गुप्ता सहित सभी पादाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे ।
