कानपुर । सरसौल के फुफुवार रेलवे स्टेशन स्थित शंकरानन्द महाविद्यालय में 17वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह एवं मेधावी छात्र व छात्राओं का प्रतिभा अलंकरण समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बुकें भेंट कर किया ।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में इस दौरान विशिष्ठ अतिथि के द्वारा मेधावी छात्र व छात्राओं मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया ।
वही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 17 वर्षो से इस विद्यालय में पठन पाठन का कार्य चल रहा है । बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी किया जाना उद्देश्य है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,आभा द्विवेदी,सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना,शिवलाल वर्मा अध्यक्ष,राजेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष ,सुरेंद्र प्रसाद वर्मा प्रबंधक,डॉ. ममता श्रीवास्तव प्राचार्या, अनुज उत्तम,आशीष वर्मा,सुरेन्द्र अवस्थी विधामसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि,विनय मिश्र जिला मंत्री भाजपा,रानू शुक्ल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, चुक्कू सिंह,हिमांशु मिश्र,शिवम सिंह गौर, अमन सिंह,फूल सिंह साहू,परवेश बाजपेई रमेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।
