फतेहपुर । आज बाल दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ने अपने बैठक कक्ष में कॉम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज फतेहपुर के बच्चों को चॉकलेट,गिफ्ट आदि वितरित की ।
उन्होंने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते है । जो यह नन्हे-नन्हे फूल है सबको बहुत प्यारे लगते है बच्चों की भावनाओ का कोई मोल नही होता है । क्योंकि सच मे बच्चों में ईश्वर का निवास होता है । बाल दिवस के अवसर पर जनपद के सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की ।
इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार कुशवाहा,जिला पंचायत राज अधिकारी श्री उपेंद्र राज सिंह, सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज फतेहपुर सहित बच्चे उपस्थित रहे ।
