फतेहपुर । मलवां विकास खंड के अलीपुर स्थित वाणी इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल मे बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया । मेले मे लकी ड्रा के माध्यम से विजेताओ को पुरस्कार दिया गया ।


बाल मेले मे मनोरजंक झूले,खाने पीने के स्टाल लगाए गए ।
मेले का उद्घाटन विद्यालय संस्थापक स्व.राजेंद्र सिंह की पत्नी संतोष कुमारी ने किया ।
प्रथम पुरस्कार फ्रिज शौर्य सिंह परिहारनडेरा,द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी खुशी सिंह गुगौली,तृतीय पुरस्कार रेंजर साइकिल नमन शुक्ला औंग को दिया गया ।
मुख्य रूप से समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर,जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़,प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार, राम शरण सिंह परिहार,अखिलेश शुक्ला,पंकज,गौरव रहे ।
