बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिंदकी में बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने किया ।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे । संस्था के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बाल दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था । इसी जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू बच्चों से अगाध प्रेम करते थे और बच्चे उन्हें चाचा कह कर पुकारते थे । इस मौके पर प्री प्राइमरी प्राइमरी जूनियर तथा सीनियर कक्षाओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस का तथा माध्यमिक स्तर के बच्चों के द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । बच्चों के वर्मी कंपोस्ट के विज्ञान प्रोजेक्टर का भी प्रदर्शन किया गया । इसी मौके पर सीनियर कक्षाओं के बच्चों और शिक्षकों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया ।
इस दौरान प्रतियोगी विजेता बच्चों को के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत किया गया ।
इस मौके पर चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य नितिन तिवारी,कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीता मिश्रा,आशीष तिवारी ,आदित्य ओमर के साथ समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा ।
