फतेहपुर । जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह सहित चार समर्थकों को 2 वर्ष 9 माह की सजा सुनाई । बाद में कोर्ट ने सभी को जमानत पर छोड़ा ।
30 अप्रैल 2014 के लोकसभा चुनाव व सदर सीट के उप चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ के अंदर पूर्व विधायक व उनके समर्थकों ने एक पुलिसकर्मी के साथ की थी । मारपीट व गालीगलौज और कांस्टेबल आदेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी 147,148,323,504,506,332,353,7 सीएलए एक्ट सहित कई धाराओं में किया गया था मुकदमा दर्ज । जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव पोलिंग बूथ का था मामला ।
