फतेहपुर । यदि किसानों मजदूरों तथा अन्य लोगों की समस्याएं हल नहीं हुई तो किसान मजदूर मोर्चा चुप बैठने वाला नहीं है । सड़कों पर उतर कर ईट से ईट बजाने का काम करेगा ।
यह बात नगर के बिंदकी तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित किसान मजदूर मोर्चा की पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रयागराज मंडल के सचिव महावीर गौतम ने कहा उन्होंने कहा कि सिर्फ आश्वासन दिया जाता है । लेकिन समस्याएं हल नहीं होती है यह अच्छी बात नहीं है ।
उन्होंने कहा कि सरकार विधवा व विकलांग पेंशन को बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह करने का काम करें साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार जनपद तहसील व ग्राम सभा में जहां भी सरकारी जमीन व ताला में अवैध करते हैं उनको हटाने का काम करें और कब्जा मुक्त जमीन को गरीब मजदूरों किसानों को पकड़ने का काम करें ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में संचालित मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज व अन्य संस्थाओं को जो भी नियुक्त की जाए उसमें जनपद के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए । बाँदा सागर मार्ग को ठीक कराने का काम किया जाए । इसके अलावा 12 वर्ष से अधूरे पड़े विक्की बाईपास को भी बनवाने का काम किया जाए ।
इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के तहसील अध्यक्ष योगेश वर्मा,जिला सचिव विमलेश कुमार सोनकर,सचिव संतोष पटेल, सगीर अहमद,नीरज पटेल, रामलाल,इंद्रपाल व कल्लू गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
