फतेहपुर । आगामी एक दिसंबर को सठिगवा गांव में अमर शहीद विजय कुमार पांडेय की पुण्यतिथि मनाई जाएगी । इस बात को लेकर भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक हुई और कहा गया कि अधिक से अधिक पदाधिकारी इस मौके पर पहुंचेंगे ।
मंगलवार को बिंदकी नगर के ललौली रोड स्थित वेद गेस्ट हाउस में भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक हुई ।
बैठक में मौजूद समिति के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करना है । किसी भी भूतपूर्व सैनिक या उसके परिवार के लोगों के सामने कोई समस्या आती है तो हम सब लोग मदद करने का काम करेंगे ।
बैठक में तय किया गया कि एक दिसंबर को अमर शहीद विजय कुमार पांडे की पुण्यतिथि है । जिसमें आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी पहुंचेंगे ।
इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी रामराज सिंह,सूर्यभान सिंह,जागृति तिवारी, डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी,सूर्य बली सिंह,चंद्रिका सिंह,कृष्ण लाल,देवी सिंह,सूरजपाल अर्जुन सिंह,कैलाश नारायण तथा कृष्ण कुमार पांडेय भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे ।
