फतेहपुर । देवमई विकास खंड बीआरसी कार्यालय में तीन दिवसीय टीएलएम कार्यशाला का आयोजन के दूसरे दिन सभी विद्यालयो के लगभग 121 शिक्षक प्रतिभाग किया । शिक्षक अलग-अलग 14 समूह में टीएलएम निर्माण कर रहे है एवं अपने अपने टीएलएम का प्रस्तुतीकरण कर रहे है । कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला द्वारा प्रत्येक दिवस में मार्गदर्शन में सभी सन्दर्भदाताओं द्वारा सतत सहयोग एवं नेतृत्व किया जा रहा है ।
इस कार्यशाला में कौशलेश दीक्षित, प्रशांत अवस्थी, नमिता, दिनेश सिंह,पवन अनिहोत्री,कल्पना गौतम,अरुणा सिंह,आनदं शुक्ला, अंजली मिश्रा, राजेश कुमार अपलिभित ममता सिंह सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया ।
