फतेहपुर । राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक देवमयी के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 50 बच्चों का एक्सपोजर विजिट कराया गया । इस एक्सपोजर विजिट में उन बच्चों को सम्मिलित किया गया था । जिन्होंने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में अधिकतम अंक प्राप्त किये थे ।


खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमयी प्रवीन शुक्ल द्वारा प्रातः 10 बजे झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया ।
कुल 50 बच्चों में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर,मुसाफा, लाला बक्सरा,बेंता,डारीबुजुर्ग,कश्मीरीपुर,जहानाबाद,दूबे पुर, गलाथा,रूसी,रहसूपुर,करचलपुर,मिराई के बच्चे शामिल थे ।
एक्सपोजर विजिट के प्रभारी एआरपी (विज्ञान) विजय द्विवेदी ने बताया कि सर्वप्रथम बीएम फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट में मशीनों से काजू निकालने की प्रोसेसिंग दिखाई गई । इसके पश्चात वर्मी कम्पोस्ट बनाने के बारे में जानकारी एवं ऑर्गेनिक खेती व इसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी ।फैमिली बेकर्स एंड फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड में बिस्किट,नमकीन व टोस्ट बनने का तरीका दिखाया गया व विस्तृत जानकारी दी गयी ।
सभी बच्चों ने बताया कि उन्होंने खूब आनंद के साथ सीखा । इस एक्सपोजर विजिट में विशेष सहयोग एआरपी (गणित) आलोक द्विवेदी शिक्षक प्रदीप वर्मा,अमित शुक्ला ,कुलदीप सिंह,मीरा देवी,धर्मेन्द्र कुमार,इन्द्रसेन यादव,राशिद अली,आशीष सैनी,दीप्ति मिश्रा,जयनारायण एवं आशीष पटेल आदि का रहा । विजिट प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ एवं शाम 5 बजे सभी बच्चों को सकुशल शिक्षकों के सहयोग से उनके घरों तक पहुंचाया गया नास्ते,भोजन,पानी की व्यवस्था विष्णु अवस्थी द्वारा की गई ।
एक्सपोजर विजिट के लिए सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
