Bindki/Fatehpur । श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी फतेहपुर में आज प्रधानाचार्या श्रीमती रती वर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रस्तावित महत्वपूर्ण योजना “मिशन निरामया”,“पंख पोर्टल”, सपनों को देंगे नई उड़ान एवं गाइडेंस एंड कॉउंसलिंग संबंधी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों श्री शशांक द्विवेदी,डॉo श्री अजीत सिंह दयानंद इंटर कॉलेज,श्री शिव सागर राजकीय हाईस्कूल उदईपुर, श्री अशोक कुमार सोनकर श्री पुरषोत्तम इंटर कॉलेज,श्री धीरेंद्र कुमार श्रीमती जनक दुलारी राम बहादुर पटेल इंटर कॉलेज औंग, श्री रजनीश कुमार राम आसरे बालिका इंटर कॉलेज औंग,श्री मान सिंह राजकीय हाईस्कूल लालपुर दरौटा, रश्मि गुप्ता राजकीय हाईस्कूल अजमतपुर,निशा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बिजौली,श्वेता उत्तम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिटवां,संजू देवी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ीपुर,श्री महेंद्र सिंह,यादव पंडित दयाशंकर शुक्ल इंटर कॉलेज,श्री नरेश कुमार वर्मा पीoसीoपीo इंटर कॉलेज दरियापुर छीछा,श्री देवेश सचान सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तान गढ़ फतेहपुर,श्री लक्ष्मी कांत तिवारी राजकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय बबेई फतेहपुर,श्री राजेश कुमार श्री बलदेव गिरी पाठशाला इंटर कॉलेज अमौली,श्री मनोज कुमार यादव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्की मलवाँ,श्री शिव प्रकाश राजकीय उच्चतर विद्यालय लहन्गी फतेहपुर,श्री प्रवीण कुमार श्री सिद्धेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर फतेहपुर से आये शिक्षक-शिक्षिकाओं को विशेष प्रशिक्षण एवं विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया ।

uppankh.in पंख पोर्टल पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं के शत् प्रतिशत नामांकन कराने पर जोर दिया गया । साथ ही छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत विभिन्नताओं,रुचियों एवं योग्यताओं के आधार विषय, करियर,छात्रवृत्ति एवं संभावित क्षेत्र का चुनाव करने संबंधी विस्तृत ट्रेनिंग दी गई ।

