फतेहपुर,25 नवम्बर । मलवां में बुधवार युवा विकास समिति के सदस्यों व छात्रों ने जागरूकता अभियान चलाया । छात्रों ने मलवा चौराहे पर वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी । हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता बताई ।
मलवां थाना प्रभारी श्री आलोक पांडे ने ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह यातायात नियमों का पालन न करना और असुरक्षित वाहन चलाना है । इसलिए नियमों का पालन करें ।
संगठन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा जी ने बताया कि 18 साल से नीचे के किशोरों को दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने के लिए न दें ।
संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी जी ने कहा कि 18 साल से ऊपर के सभी युवकों व पुरुष हेलमेट और सीट बेल्ट वह ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी के कागजात के साथ ही गाड़ी को लेकर सड़क पर चलें । तेज रफ्तार गाड़ी ना चलाएं जिससे कि हमारा भी जीवन संकट में हो और सामने वाला का भी जीवन संकट में आ जाए । विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दो पहिया चार पहिया वाहनों से चल रहे लोगों को सड़क सुरक्षा के तहत जागरूक किया हुआ उनके उपाय बताएं ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधपाल जी,संजय चौहान,मुकेश ,अमन,अमित,नागेंद्र एवं शिक्षक वीरेंद्र,स्वप्निल,रोशन,मंगल, मुकेश,नवीन,हरिवेश,आशीष,विकास आदि उपस्थित रहे ।
