फतेहपुर,25 नवम्बर । शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में शिक्षक संकुल एनपीआरसी बिजौली की बैठक रखी गयी । जिसमें एनपीआरसी बिजौली के अन्तर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे ।

मां शारदे की स्तुति, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात श्री अमरनाथ वर्मा जी ने की । बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति सराहनीय रही ।

शिक्षक संकुल श्री सौरभ शुक्ला जी ने काफी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की ।

बैठक के मुख्य बिंदु रहे –
निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति ।
विद्यालय विकास की कार्ययोजना पर चर्चा ।
शिक्षण में T.L.M के प्रयोग की स्थिति ।
निपुण लक्ष्य प्राप्ति की अद्यतन स्थित ।
निपुण लक्ष्य app की कक्षा शिक्षण में प्रयोग की स्थिति ।
पुस्तकालय,रीडिंग कार्नर व बुक क्लब की जानकारी ।
शारदा पोर्टल पर चर्चा ।
विभागीय प्रतियोगिताओं में शिक्षकों की प्रतिभागिता ।
अन्य समसामयिक विषयों पर जानकारी/चर्चा ।
अपने अपने विद्यालयों पर किए गए नवाचारों पर चर्चा ।
बैठक में प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर द्वारा तैयार की गयी । कार्य योजना व ट्रैकर क़ा प्रस्तुतिकरण भी किया गया ।
बैठक में मुख्य रूप से संदीप यादव,देवेंद्र सिंह,दिनेश,नंदिनी, अरुणा,दीक्षा,कामिनी,निदा,राहुल,दिनेश रावत,गीता यादव आदि उपस्थित रहे ।
