– कल शनिवार को पूर्णाहुति,भंडारा के साथ कथा का होगा समापन ।
फतेहपुर (चौडगरा) 25 नवम्बर । मलवां विकास खंड के जलाला गाँव मे चल रही श्रीमदभागवत कथा के सातवे दिवस आचार्य राघव महाराज ने फूलों की होली,परीक्षित मोक्ष,कृष्ण सुदामा मिलन का प्रसंग सुनाया ।

उन्होंने कहा कि संसार में सुदामा-कृष्ण के सबसे अनोखे भक्त रहे हैं वह जीवन में जितने गरीब नजर आए उतने वे मन से धनवान थे ।
उन्होंने अपने सुख व दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था । श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए । अपने छोटे से जीवन में प्राणी को परमात्मा से रिश्ता जरूर बनाना चाहिए क्योंकि परमात्मा से ही बना रिश्ता प्राणी को मोक्ष की तरफ ले जाएगा । फूलों की होली मे बजे गीतों पर श्रद्धालु श्रोता झूमकर नाचने लगे ।
आयोजको ने बताया शनिवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारा के साथ कथा का समापन होगा ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राजवीर सिंह,आलोक गौड़,शिवम सिंह,रुद्रपाल सिंह,प्रेमप्रकाश,दुर्गेश मिश्रा,गायक भोला द्विवेदी, अनुपम मिश्रा,लखन,चिनकू साहू,रामचंद्र सैनी,सोनू सिंह, सरोज सिंह,मंजू सिंह,शशी सैनी,सूरज सिंह गौतम रहे ।
