फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि शासन/निदेशालय द्वारा निर्गत संशोधित समय सारणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य ऐफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा मास्टर डाटा बेस में फीस लॉक करने की संशोधित तिथि 30 नवम्बर 2022 निर्धारित है ।
जनपद फतेहपुर के 16 महाविद्यालयों की फीस सम्बन्धित विश्वविद्यालय स्तर से लॉक नहीं की गयी है ।
जनपद के 16 महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा है कि सम्बन्धित विश्वविद्यालय से सम्पर्क कर अपनी संस्था की फीस लॉक कराना सुनिश्चित करें । अन्यथा की स्थिति में छात्रों को छात्रवृत्ति न मिल पाने की दशा में संस्था स्वयं उत्तरदायी होगी ।
