फतेहपुर,25 नवम्बर । खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में आज उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में हुसैनगंज विधानसभा व खागा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सहित सुपरवाइजरों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई । जिसमें सभी को मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि जो चार संक्षिप्त पुनर समीक्षा प्रति है उसे बूथों पर बैठकर फार्म भरकर कंप्लीट करे जिससे कोई भी बूथ जीरो ना जा पाए और पापुलेशन पर फोकस करते हुए मतदाता सूची कंप्लीट कर ले । जिससे कोई भी मतदाता अछूता ना रह जाए ।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि हुसैनगंज विधानसभा में 240 बूथ बनाए गए हैं । लगभग इतने ही बीएलओ हैं इसी प्रकार खागा विधानसभा क्षेत्र में 397 बूथ है उसमे भी इतने ही बीएलओ है और कुछ हुसैनगंज व खागा के क्षेत्र सम्मिलित हैं । जिससे चुनाव की तिथि के आते-आते सभी चीजें धीरे-धीरे कंप्लीट हो जाए ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार ईवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
