फतेहपुर, 26 नवम्बर । आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती प्रगति यादव के कुशल पर्यवेक्षण में बिंदकी बस स्टॉप पर यातायात पुलिस तथा दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यशाला ने यातायात पुलिस संयुक्त टीम व दैनिक जागरण के पत्रकार गण द्वारा टेंपो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरुक किया गया और यातायात नियमों के प्रचार प्रसार संबंधित सामग्री वितरित की गई । इसके साथ-साथ वाहनों के लाइट बीम के बारे में,रिक्शा वाहन चालकों को सभी कागज को पूरा रखने हेतु निर्देश दिए गए ।
