फतेहपुर,26 नवंबर । जिला न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान का प्रस्तावना पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर स्थित विटनेश कक्ष में भारतीय संविधान की प्रस्तावना के पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

संविधान दिवस के अवसर पर श्री रणंजय कुमार वर्मा,माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री मो0 अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,श्री प्रमोद कुमार गंगवार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्री विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्री रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्री राज बाबू सिविल जज सी0डी0,श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक),जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री महेन्द्र सिंह पासवान सिविल जज सी0डी0/एफ0टी0सी0,सुश्री गंगा शर्मा,सिविल जज जू0डि0,श्री अनुपम कुशवाहा न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्रीमती अमीय भाषिनी अपर सिविल जज जू0डी0, कोर्ट न0-03,श्री रजत कुमार यादव,अपर सिविल जज जू0डी0,कोर्ट न0-04, श्रीमती नन्दनी अपाध्याय अपर सिविल जज जू0डी0,कोर्ट न0-07,श्री रोहित शाही,अपर सिविल जज जू0डी0,कोर्ट न0-01,श्री अरुण यादव अपर सिविल जज जू0डी0, कोर्ट न0-02,श्री मनोज कुमार भास्कर अपर सिविल जज जू0डी0 ,कोर्ट न0-06,श्री अभिषेक कुमार अपर सिविलजज जू0डी0 ,कोर्ट न0-05,श्रीमती प्रीती यादव अपर सिविल जज जू0डी0 /एफ0टी0सी0/सी0ए0डब्ल्यू0 श्री विशाल शर्मा अपर सिविल जज जू0डी0/एफ.टी.सी. श्री प्रमोद कुमार रायजादा जिला बार एसोसिएसन के अध्यक्ष,श्री बुद्ध प्रकाश सिंह महामंत्री, अन्य अधिवक्तागण तथा जनपद न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा न्यायिक अधिकारियो एवं आये हुये ।
आम जनमानस के मध्य भारत के संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये अवगत कराया गया कि भारत एक संसदीय प्रणाली वाला एक प्रभुता संपन्न,समाजवादी,धर्म निर्पेक्ष और लोक तंत्रात्मक गणराज्य है । संविधान का निर्माण भारत देश को सुुव्यवस्थित एवं अनुशासनात्मक रुप से चलाये जाने हेतु बनाया गया । इसके अतिरिक्त जनपद न्यायाधीश द्वारा एक कविता के माध्यम से भी संविधान में निहित आदर्शो एवं उसके महत्व को समस्त न्यायिक अधिकारियो,पदाधिकारियो तथा कर्मचारियो के मध्य रखा गया और यह बताया गया कि आज के दिन पूरे देश में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है ।
हमारा भारतीय संविधान,संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर1949 को अंगीकार किया गया। बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान निर्माता कहे जाते है । जिनकी अध्यक्षता एवं अन्य शिल्पकारो के गहन मंथन उपरांत भारतीय संविधान अंतिम रुप से तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे ।
इसी क्रम में श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ठा0 युगराज सिंह विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधि छात्रों के मध्य संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया ।
सचिव द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमे भारतीय संविधान के प्रस्तावना में निहित उद्देश्य आत्मसात करना होगा और हमे अनुशासन एवं इच्छा शक्ति में रहकर सदैव अपने कर्तव्यो का निर्वहन करना चाहिये तथा छात्रो को अपने अध्यापक का सम्मान करते हुये उनके बताये हुये नियमो,रास्तो का सदैव पालन ईमानदारी से करना चाहिये । तभी देश का विकास सम्भव है । इसके अतिरिक्त आज जिला कारागार फतेहपुर एवं जनपद फतेहपुर के समस्त तहसील में संविधान दिवस के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा किया गया ।
