बकेवर (फतेहपुर) 26 नवम्बर । बकेवर थाना की देवमई चौकी के गांव देवमई में पिछले 21 नवंबर को एंबुलेंस वैन व बाइक की जोरदार टक्कर में घायल तीन लोगों का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा था । उनमें एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार औंग निवासी पृथ्वी पाल पुत्र राजाराम उम्र लगभग 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल का इलाज परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे ।
आज शनिवार की सुबह घायल पृथ्वीपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक की पत्नी माया देवी पुत्र दिलीप,कुलदीप ,संदीप सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे द्वारा थाने में तहरीर दी गई है ।
वैन संख्या up78cp7145 से दुर्घटना हुई थी । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।
