फतेहपुर,26 नवम्बर । मलवां विकास खंड के जलाला गाँव मे चल रही श्रीमदभागवत कथा का पूर्णाहुति,भंडारे के साथ समापन हो गया ।
शनिवार को रीवा से आये यज्ञाचार्य पंडित पुष्पेंद्र चतुर्वेदी ने वेद मंत्रो के सस्वर पाठ के साथ यज्ञवेदी मे आहुति डलवाई ।आचार्य ने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा ।
बताया हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है । व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है । भंडारे मे श्रद्धालु भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया ।
मुख्य रूप से राजवीर सिंह,आलोक गौड़,सूरज सिंह गौतम, हर्ष गुप्ता,सुंदरम सिंह,प्रभात सिंह,रामचंद्र सैनी,शिवा,द्वारिका आदि रहे ।
