रवीन्द्र त्रिपाठी की खास रिपोर्ट
– केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी कार्यशाला का उद्घाटन ।
– पीआईबी के अपर महानिदेशक श्री विजय कुमार और उपनिदेशक डा.एम.एस. यादव रहेंगे मौजूद ।
– शिक्षा मंत्रालय के अनुसचिव श्री गज मोहन मीना और वरिष्ठ सलाहकार श्री राघवेंद्र खरे भी करेंगे शिरकत ।
लखनऊ,28 नवम्बर । पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) लखनऊ सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार,द्वारा कल 29 नवंबर 2022 को फतेहपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे एक ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । इस कार्यशाला का उद्दघाटन ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री द्वारा साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा किया जायेगा । इस कार्यशाला में विधायक समेत जिले के बड़े अधिकारी और वरिष्ठ पत्रकारगण भी मौजूद रहेंगे ।
कार्यक्रम में सूचना प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक श्री विजय कुमार,पीआईबी के उपनिदेशक डॉ० एम.एस.यादव व मेधावी बच्चों को केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही छात्रवृत्ति व शिक्षा से जुडी अन्य जानकारी देने के लिये शिक्षा मंत्रालय के अनुसचिव श्री गज मोहन मीना और वरिष्ठ सलाहकार श्री राघवेंद्र खरे भी उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को पीआईबी के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का मौका दिया जायेगा ।
