बकेवर/फतेहपुर,01 दिसम्बर । बकेवर कस्बा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र व देवमई विद्युत उपकेंद्र से बुधवार की दोपहर से बिजली आपूर्ति बाधित है । विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के कारण लगभग 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के पश्चात भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है ।
बकेवर व देवमई के सभी फीडरो में देवमई,सुजावलपुर,भैसौली,परसदेपुर,बकेवर बुजुर्ग, हरदासपुर,पधारा,शंकरनगर,शिवपुरी,करनपुर,आलमपुर,कंशमीरी ,जगदीशपुर सहित सैकड़ों गांवो में बिजली न आने से अंधेरा छाया रहा । बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या हो रही है । साथ ही किसानों की फसल की सिंचाई भी ठप हो गई है । क्षेत्र के लोगों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण भारी आक्रोश है साथ ही बैंको में भी कार्य बधित है और बिजली न होने के कारण इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप्प हो गई है ।
इस संदर्भ में बकेवर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राम नयन यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि हम सभी सरकारी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर रहे है । तहसीलदार के आने पर सड डाउन दिया जायेगा तभी बिजली आपूर्ति बहाल होगी । लेकिन अभी फीडर बन्द है और सभी कर्मचारी लापता है ।
