बिन्दकी/फतेहपुर,01 दिसम्बर । बिंदकी नगर में कुल तीन प्वाइंट कूड़ा केंद्र/स्थल थे । जिनकी साफ सफाई कर कूड़ा न डालने हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा जागरूक किया गया । चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर व अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने नगर वासियों को जिन तीन प्वाइंट कूड़ा केंद्रों/स्थलों को साफ कराया गया है । उनमें कूड़ा न डालने की अपील किया है और नगर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील किया है ।

जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता अभियान में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुन्नालाल,अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप,कार्यालय अधीक्षक मनोज शुक्ला,अवर अभियंता जल कल नीरज शुक्ला,अवर अभियंता निर्माण प्रवीण कुमार रविंद्र सोनकर,अरविंद बाबू सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
