फतेहपुर,02 दिसम्बर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जिसमें 45 लाख से अधिक सदस्य इस संगठन का गठन आजादी के तुरंत बाद हुआ था और तब से लेकर आज तक यह संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं समाज की समस्याओं को हल करने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए काम करता आ रहा है यह बात नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एबीवीपी की नगर इकाई द्वारा आयोजित एबीवीपी के 75 वर्ष के गौरवशाली यात्रा पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री तरूण बाजपेई ने कही ।
उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बने हुए हैं । जिनकी संख्या 45 लाख से अधिक है और यही एक ऐसा संगठन है । जो विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करने का काम करता है । इसके अलावा समाज सेवा तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का काम कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि इसका गठन वर्ष 1948 में हुआ था तब से आज तक यह संगठन काम कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर अब तक विद्यार्थियों का अमूल्य सहयोग रहा है । कई ऐसे अमर शहीद हैं । जो विद्यार्थी होने के दौरान देश को आजाद कराने के आंदोलन में कूद पड़े थे । उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी । ऐसे विद्यार्थी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद तथा अमर शहीद भगत सिंह जैसे लोगों को यह देश हमेशा याद रखेगा ।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए महिलाओं की भी अहम भूमिका रही रानी लक्ष्मी बाई जैसी महिलाओं ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी । उन्होंने कहा जब जब देश में संकट आया है तो विद्यार्थियों ने आगे आने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बना रहा है ।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया,वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर,विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय दुबे,रितिक विश्वकर्मा,स्वाति ओमर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्ष सिंह,शांतिलाल तिवारी एबीवीपी के तहसील संयोजक उज्जवल शर्मा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जतिन भदौरिया,आदर्श चौहान,मानस,अर्जुन ,विक्की आदि लोग मौजूद रहे ।
