खजुहा/फतेहपुर,02 दिसम्बर । न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया ।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार पांडेय आज शुक्रवार को अपने हमरहियो के साथ गश्त कर रहे थे । तभी मुखबिर से सूचना मिली एक वांछित अपराधी गांव में खुले आम घूम रहा है ।
मुखबिर की सटीक सूचना पर वांछित अभियुक्त संजय सिंह उम्र (50) वर्ष पुत्र बदन सिंह निवासी उदुपुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया और कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया ।
