बकेवर/फतेहपुर,04 दिसम्बर । बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुऐ हत्याकांड में पुलिस द्वारा उठाए गए आरोपी माँ-बेटे को आज विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
मालूम हो कि बीती शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के कारण जरारा गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र रामचंद्र उत्तम की हत्या उसकी पत्नी आरती देवी व नाबालिग पुत्र रवि ने कर दी थी । जिसकी सूचना पीआरवी को रवि ने स्वंय दी थी और हत्या करने की बात कबूली थी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आज हत्यारोपी माँ,बेटे को जिला न्यायालय पेश कर दिया गया है । किसी अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी अभी नही की गयी हैं । पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन जा रही है ।
