फतेहपुर,04 दिसम्बर । युवा विकास समिति द्वारा बहुआ में पर नेकी की दीवार का उद्घाटन समिति प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र जी ने किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि नेकी की दिवार ऐसी दीवार है जहां एक तरफ लिखा हुआ है । जो भी चीज आपके पास अधिक है वो यहां छोर जाएं तो दूसरी तरफ लिखा है । जो आपकी जरूरत का है यहाँ से ले जाएं । उक्त दीवार शहर के 2 स्थानों पर संचालित है ।
संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी जी ने कहा कि गरीबों के लिए वरदान साबित होगी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके घर में पुराने पहनने,ओढ़ने,बिछाने के साफ कपड़े,किताबें,खिलौना,बर्तन,क्रॉकरी,फर्नीचर आदि जो भी है । जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं और वह नगर के जरूरतमंदों के काम आ जाए तो आप उक्त सामान को ‘नेकी की दीवार’ को दे दीजिए । यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे । कपड़े टांगने के लिए यहां खूंटियां लगाई गई हैं ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,अतुल द्विवेदी,लकी, विकास,शनि,राहुल,अजय,अमित सिंह,सुशील त्रिवेदी उपस्थित रहे ।
